चक्रधरपुर. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को चक्रधरपुर के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. जांच के दौरान विशाल आहार रेस्टोरेंट एवं होटल सागर के कीचन में गंदगी मिली. दोनों होटलों पर क्रमश: पांच हजार एवं आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. शेर ए पंजाब होटल में रंग का प्रयोग करने के कारण सात हजार का अर्थदंड लगाया गया. घर बार रेस्टोरेंट और सीकेपी दरबार में वाटर टेस्ट रिपोर्ट नहीं रहने के कारण नोटिस दिया गया है. जांच के दौरान चिल्ली पेपर, आर्यंस होटल, टेस्टी बड़ी रेस्टोरेंट, पूजा बेकरी और मथुरा स्वीट्स को भी खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का व्यापक अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को चेतावनी दी है कि सस्ते सामान के लालच में आकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करें. खुला पनीर एवं रंग का प्रयोग नहीं करें. ब्रांडेड कंपनी का पैकेज पनीर ही उपयोग करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
