Chaibasa News : कुड़मी को एसटी बनने की मांग पर 23 तक स्टैंड क्लियर करें, वरना आंदोलन

कुड़मी (महतो) को आदिवासी बनने की मांग के विरोध में कोल्हान आदिवासी एकता मंच ने गुरुवार को आदिवासी मंत्री, सांसद और विधायक को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डीएन चांपिया ने किया

चाईबासा.

कुड़मी (महतो) को आदिवासी बनने की मांग के विरोध में कोल्हान आदिवासी एकता मंच ने गुरुवार को आदिवासी मंत्री, सांसद और विधायक को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डीएन चांपिया ने किया. मंच ने कहा कि 23 सितंबर तक जनप्रतिनिधि अपनी राय सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करें, अन्यथा आदिवासी समाज जनप्रतिनिधियों के आवास का घेराव, चुप्पी तोड़ो-गद्दी छोड़ो जैसे आंदोलन होगा.

श्री चांपिया ने कहा कि कोल्हान आदिवासी एकता मंच के माध्यम से झारखंड के सभी आदिवासी संगठन कुड़मी-महतो समुदाय की मांग का स्पष्ट विरोध करते हैं. आदिवासियों के अस्तित्व, अस्मिता, पहचान, संस्कृति, भाषा एवं संवैधानिक अधिकारों पर प्रत्यक्ष खतरा मंडरा रहा है. राज्य व केंद्र सरकार कुड़मी की मांग के पक्ष में कार्रवाई करती है या आदिवासी बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है, तो सारा जवाबदेही व दोषी वर्तमान सांसद, विधायक होंगे. यदि राज्य व केंद्र सरकार उक्त मांग के पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो आदिवासी समाज व्यापक विरोध आंदोलन 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी सहित चरणबद्ध आंदोलन करेगा. ज्ञापन सौंपने वाले में मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, मंच के सचिव रवि बिरूली, बीर सिंह बिरूली, कोषाध्यक्ष रमाये पुरती, संचु तिर्की, अशोक कुमार नाग, मदन बोदरा, रेयांश सामड, राहुल पुरती, पंकज बंकिरा, रविंद्र गिलुवा, सुमित सिंह मुंडा, आकाश हेंब्रम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >