झारखंड में दी जा रही धर्म परिवर्तन करने की धमकी, चाईबासा एसपी को जांच का आदेश

Conversion in West Singhbhum News: झारखंड में एक परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. बेटे का धर्मांतरण कराया जा चुका है. परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपना धर्म बदलने के लिए विवश किया जा रहा है. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट एसपी को भेजी गयी है और कहा गया है कि वे मामले की जांच करें. मामला पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड का है.

Conversion in West Singhbhum News| झारखंड में एक परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. धर्मांतरण के लिए परिवार को धमकी भी दी जा रही है. हालांकि, परिवार का कहना है कि वे अपने पूर्वजों के धर्म में ही रहना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए विवश कर रहे हैं. मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड का है. प्रखंड में महतो टोला एक जगह है. यहां रहने वाले एक परिवार से कहा जा रहा है कि वह अपना धर्म परिवर्तन कर ले. पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी मिली, तो उसने एक रिपोर्ट तैयार की है. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस मुख्यालय ने एसपी को भेजी रिपोर्ट, कहा- जांच करें

पुलिस मुख्यालय ने चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर को अपनी रिपोर्ट भी भेज दी है. कहा है कि पूरे मामले की वह जांच करके पुलिस मुख्यालय को सूचित करें. पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली है कि एक परिवार में पति-पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर अपना धर्म बदलकर दूसरा धर्म अपनाने के लिए दबाव दिया जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिवार का आरोप- बहला-फुसलाकर बेटे का करा दिया धर्मांतरण

परिवार का कहना है कि बहला-फुसलाकर बेटे का धर्मांतरण करा दिया गया है. परिवार के अन्य सदस्यों को भी धर्म बदलने के लिए धमकी दी जा रही है. दूसरी ओर, परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे अपने पूर्वजों के ही धर्म में रहना चाहते हैं. बावजूद इसके कुछ लोग लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं और जबरन धर्म बदलने के लिए विवश करने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

14 अप्रैल को आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क्या है कीमत, यहां चेक करें

दुमका के गोपीकांदर में दंपती की चाकू घोंपकर हत्या, जांच के लिए पहुंचे डीएसपी

झामुमो के महाधिवेशन में कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी और वक्फ संशोधन कानून पर होगी चर्चा

3 दशक से आधी आबादी की कुल्हाड़ी की सुरक्षा में 2200 एकड़ में फैला तुकतुको जंगल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >