Chaibasa News : शिक्षकों की कमी से कॉलेजों में कक्षाएं प्रभावित

शिक्षकों की कमी से कॉलेजों में कक्षाएं प्रभावित

चाईबासा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति व विषय आधारित शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ स्नातक सेमेस्टर-1 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग रखी. कोल्हान विश्वविद्यालय के एबीवीपी संयोजक गुलशन कुमार ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है. विषयवार शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा नहीं मिल पा रही है. विश्वविद्यालय को अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करनी चाहिए. एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए, ताकि किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाने वालों को एक और अवसर मिले. प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द विचार नहीं होती है, तो परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. ज्ञापन सौंपने के दौरान जेम हैम्बरो, सविता पिंगुवा समेत एबीवीपी के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >