Chaibasa News : बारिश ने नप की सफाई व्यवस्था की खोली पोल, सड़कों पर जलजमाव

लगातार बारिश ने चक्रधरपुर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है. क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी.

चक्रधरपुर.

लगातार बारिश ने चक्रधरपुर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है. क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद नालियों की नियमित सफाई नहीं कर पाती. इस कारण शहर के वार्डों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है. चक्रधरपुर के वार्ड संख्या तीन, वार्ड संख्या-पांच, वार्ड संख्या-छह, कुसुमकुंज, राजबाड़ी रोड, राजा बगान, बंगाली टोला, असलम चौक आदि स्थानों में जलजमाव इतना था कि कई घंटों तक लोग घरों से नहीं निकल सके.

दंदासाई वार्ड संख्या-पांच के दर्जनों घरों में घुसा पानी

बारिश होने से दंदासाई वार्ड संख्या पांच के दर्जनों घरों में रानी तालाब का पानी घुस गया. रात भर बारिश होने से रानी तालाब पूरी तरह पानी से भर गया. तालाब भर जाने से उसका पानी रानी स्कूल रोड, राजबाड़ी रोड में बहने लगा. वहीं दंदासाई वार्ड संख्या पांच के दर्जनों घरों में पानी घुस गया. दंदासाई वार्ड संख्या पांच स्थित राजा बगान में पानी भर जाने से आधा दर्जन आदिवासी घरों में पानी घुस गया. रातभर लोग जागते रहे.

असलम चौक बना तालाब, परेशान रहे लोग

बारिश से असलम चौक तालाब का रूप ले लिया. इस दौरान लोग परेशान दिखे. सड़क पर घुटना भर पानी भरा हुआ था. उस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर आ गया. नालियों को बेहतर तरीके से सफाई करने की जरूरत है. इसका स्थायी समाधान निकालने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >