चाईबासा: हाथी हमले से प्रभावित परिवारों के बीच विधायक ने मुआवजा राशि बांटे

सरकार प्रभावितों के साथ मुस्तैद खड़ी है : विधायक

चाईबासा.

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत पोड़ाहाट वन प्रमंडल के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में गुरुवार को हाथी के हमले एवं वन्यजीवों से हुई क्षति के प्रभावितों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू मुख्य रूप से उपस्थित रहे. विधायक ने कहा कि सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है. उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई व शीघ्र मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया.इसी क्रम में हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्राम बारंगा निवासी स्वर्गीय लखन मुंडा के परिजन गुमिंदा मुण्डा को 380000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी. इससे पूर्व उन्हें 20000 रुपये तात्कालिक सहायता के रूप में दिए जा चुके थे. इसके अतिरिक्त ग्राम सिरका में फसल, अनाज और मकान क्षति को लेकर गुरवारी उरांव को 8840 रुपये, चुनानी तिग्गा को 7800 रुपये, राधी तिग्गा को 26500 रुपये, गंगाराम बाड़ा को 11700 रुपये, सोमरी बाड़ा को 22750 रुपये, निदिया एक्का को 16900 रुपये व सोमारी बाड़ा को कच्चे मकान व पशु क्षति के लिए 104640 रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी. मौके पर वनरक्षी देशमुख तीयु, संतोष मरांडी व कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >