Chaibasa News : एआइआरटीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चांद मोहम्मद, राम नरेश पासवान महामंत्री निर्वाचित

नागपुर में एआइआरटीयू का हुआ महाधिवेशन, निर्विरोध चुने गये दोनों

चक्रधरपुर. ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (एआइआरटीयू) के चांद मोहम्मद को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और राम नरेश पासवान को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया. नागपुर रेलमंडल में आयोजित एआइआरटीयू के राष्ट्रीय महाधिवेशन सह राष्ट्रीय चुनाव में दोनों नेताओं को निर्विरोध निर्वाचित किया गया. चांद मोहम्मद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दक्षिण पूर्व रेलवे के ट्रैक मेंटेनरों ने उनका स्वागत किया. चांद मोहम्मद ने कहा कि एआइआरटीयू के इतिहास में पहली बार संगठन के सभी राष्ट्रीय पदों का चुनाव पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है. इससे पूर्व जब भी अधिवेशन होते थे, उनमें केवल तीन पदों का चुनाव होता था, जबकि अन्य पदों पर अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा बैकडोर से अपने हितैषी सदस्यों की नियुक्ति की जाती थी. लेकिन इस बार सभी पदों के लिए देशभर के सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया और योग्य पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ. उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में सैकड़ों ट्रैक मेंटेनर और अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे. नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छह जोन के सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया और निर्विरोध रूप से चुने गए. अधिवेशन की समाप्ति के बाद सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूती देने और सभी जोनों के पदाधिकारियों को एकजुट करने की रणनीति तैयार की गयी.

मतभेद को भुलाकर एक मंच पर आकर संगठन को मजबूती प्रदान करें: चांद मोहम्मद

चांद मोहम्मद ने कहा कि एआइआरटीयू वर्तमान में कठिन दौर से गुजर रहा है. ऐसे समय में संगठन को मजबूत करने और बेहतर दिशा में आगे ले जाने के लिए सभी ट्रैक मेंटेनरों से अपील है कि वे नयी कार्यकारिणी पर विश्वास करें. हर मतभेद को भुलाकर एक मंच पर आकर संगठन को मजबूती प्रदान करें, ताकि भविष्य में एआइआरटीयू रेलवे की सबसे मजबूत यूनियन बन सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >