चाईबासा में हथियार की सफाई के दौरान चली गोली, पुलिस के जवान की मौत

Chaibasa News: चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप में हथियार साफ करने के दौरान चली गोली से पुलिस जवान अजय किशोर खाका की मौत हो गई. गुमला निवासी जवान सारंडा नक्सल अभियान में तैनात थे. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

चाईबासा से भागीरथी महतो की रिपोर्ट

Chaibasa News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के पालीसाई सीआरपीएफ पिकेट में एक बड़ी घटना सामने आई है. ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस के जवान अजय किशोर खाका की अपनी ही सर्विस राइफल इंसास से गलती से गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना रविवार शाम की है.

सिर को चीरते हुए निकल गई गोली

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जवान अजय किशोर खाका टोंटो थाना अंतर्गत पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे. घटना के समय वे अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान राइफल से अचानक गोली चल गई. गोली गला से घुसकर सिर चीरते हुए निकल गई. गोली लगने के तुरंत बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई. साथी जवान उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई

गुमला के रहने वाले थे अजय किशोर खाका

मृतक जवान अजय किशोर खाका मूल रूप से गुमला जिले के रायडीह गांव के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया.

सारंडा नक्सली अभियान के हिस्सा थे अजय किशोर खाका

अजय किशोर खाका वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना में तैनात थे, लेकिन वह अभी हाल में नक्सलियों के खिलाफ सारंडा जंगल में चल रहे अभियान का हिस्सा थे. वह अभियान के दौरान सीआरपीएफ 174 बटालियन टोंटो थाना क्षेत्र के पालीसाई कैंप में तैनात थे. चर्चा यह भी है कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे. इसलिए इंसास राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़ें: प्रिंस खान के गुर्गे को धनबाद से रांची किया गया शिफ्ट, रेस्टोरेंट में फायरिंग करने का है आरोप

मौत मामले की चल रही जांच : एसडीपीओ

जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफैल मुर्मू ने कहा कि बीती रात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई. यह घटनाक्रम कैसे हुआ है? पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: विक्रम शर्मा हत्याकांड में 40 दिनों के बाद भी खाली हाथ दून पुलिस, 13 फरवरी को हुई थी हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >