चाईबासा में मोबाइल चोर गिरोह में एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

चाईबासा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल था, जो चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

प्रतिनिधि, चाईबासा

चाईबासा के सदर थाना अंतर्गत मधु बाजार स्थित संध्या गुदड़ी के पास मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार किया. इसमें एक 12 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है. शुक्रवार को नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड होम भेजा गया. वहीं दो युवकों को मंडल कारा भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में सूरज महतो (21) व गुड्डू महतो (26) शामिल है. सूरज महतो साहेबगंज के तीनपहड़ थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव और गुड्डू महतो साहेबगंज के मानिकपुर गांव का रहनेवाला है. गिरफ्तार सूरज महतो ने पुलिस को बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने से गलत संगत में पड़ गया. उसने बताया कि नाबालिग बच्चे से मोबाइल चोरी करवाते थे. उसे एक मोबाइल चोरी करने पर पांच रुपये दिया जाता था. उन्होंने बताया कि चोरी के मोबाइल को साहेबगंज स्टेशन पर घूम-घूमकर अनजान व्यक्तियों को विश्वास में लेकर बेच देते थे.

रांची में एक व टेबो से तीन मोबाइल की हुई थी चोरी

आरोपी ने बताया कि 5 अगस्त को रांची में एक मोबाइल की चोरी की. इसके बाद तीनों बाइक से बंदगांव होते हुए टेबो हेसाडीह बाजार पहुंचे. वहां पर नाबालिग से मोबाइल चोरी करायी गयी. वहां तीन मोबाइलों की चोरी की गयी. इसके बाद 6 अगस्त को चाईबासा पहुंचे. मधु बाजार के पास भीड़-भाड़ में मोबाइल चोरी करने की योजना बना रहे थे. उसी समय पुलिस वहां पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. बताया कि नाबालिग को आसनसोल से लाया गया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >