चाईबासा में अंतर स्कूल चेस चैंपियनशिप, डीएवी के कुश मूंधड़ा बने विजेता

चाईबासा में आयोजित अंतर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में डीएवी स्कूल के कुश मूंधड़ा ने शानदार जीत दर्ज की. प्रतियोगिता में 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

प्रतिनिधि, चाईबासा

अंतरराष्ट्रीय चेस दिवस के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल चाईबासा के एसआर रूंगटा रिक्रिएशन हॉल में अंतर स्कूल स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

10 मिनट प्लस 5 सेकंड इंक्रीमेंट के टाइम फॉर्मेट में सात चक्रों का खेल हुआ. कड़े मुकाबले के बाद डीएवी स्कूल के कुश मूंधड़ा ने 6.5 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं, डीएवी स्कूल की समृद्धि प्रिया 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. देराज कुमार तीसरे और गणेश सिंकू चौथे स्थान पर रहे. सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. विजय मुंधड़ा, संघ के उपाध्यक्ष जहांगीर आलम और जयदेव चंद्र त्रिपाठी ने सम्मानित किया.

भारत में बढ़ रहा चेस का दबदबा

मुख्य अतिथि डॉ. विजय मुंधड़ा ने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि भारत में आज 99 अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम सिंहभूम से भी भविष्य में कई अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे. संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि आगामी 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खिरवाल बैंक्विट हॉल में ‘द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल फीडे रेटिंग टूर्नामेंट’ आयोजित होगा. इसमें अब तक विभिन्न राज्यों के 120 खिलाड़ी नामांकन करा चुके हैं.

उन्होंने बताया कि चाईबासा के 17 वर्षीय तनिष्क कुमार मौजूदा राज्य सीनियर और जूनियर शतरंज चैंपियन हैं. इस मौके पर मनीष शर्मा, पुरुषोत्तम सराफ, सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, सूरज तियू, हर्ष शर्मा, विनीत कुमार, श्रीकांत मुंधड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

अन्य वर्गों के परिणाम

  • अंडर-7 गर्ल्स: शनाया सिंह प्रथम और मैहर बॉस द्वितीय स्थान पर रहीं.
  • अंडर-7 बॉयज: श्रेयांश बहरा प्रथम और अद्वितीय राज द्वितीय स्थान पर रहे.
  • अंडर-9 गर्ल्स: प्रज्ञा कुमारी प्रथम और काव्य मुंडू द्वितीय स्थान पर रहीं.
  • अंडर-9 बॉयज: रितिक कुमार शाह प्रथम और विवान अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे.
  • डर-11 गर्ल्स: पेलिन मुंडा प्रथम और तनिष्का प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहीं.
  • अंडर-11 बॉयज: आह्वान मजूमदार प्रथम और अरूप वनीत सुंडी द्वितीय स्थान पर रहे.
  • अंडर-13 गर्ल्स: श्रेयांसि बेहरा प्रथम रहीं.
  • अंडर-13 बॉयज: एमडी जीशान प्रथम और अश्विन गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >