Chaibasa: नोवामुंडी में पेड़ पर साड़ी से लटकी नवविवाहिता, दूसरी पत्नी थी मरने वाली सोमवारी

Chaibasa: चाईबासा के नावामुंडी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम सोमवारी बलमुचू है. वह चरण बालमुचू की दूसरी पत्नी थी.

Chaibasa: नोवामुंडी थाना क्षेत्र के सरबिल गांव के जोजो साइटोला में गुरुवार देर रात नवविवाहिता सोमवारी बालमुचू ने घर के आंगन में स्थित जामुन के पेड़ पर साड़ी से फासी का फंदा बनाकर लटक गई और आत्महत्या कर ली. मृतका के पति चरण बालमुचू ने बताया कि गुरुवार शाम दोनों खाना खाकर सो गए थे. अहले सुबह जागने पर पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली. खोजबीन में चरण को अपने घर के आंगन मे लगे जामुन के पेड़ की डाल पर साड़ी के सहारे लटकी सोमवारी नजर आई. चरण ने तत्काल पड़ोसियों को इसकी सूचना दी.

कुछ ग्रामीण जल्द ही वहां जमा हो गए, लेकिन तब तक देखा गया कि महिला ने दम तोड़ दिया था. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नोवामुंडी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. रात में पोस्टमार्टम नहीं हो सका और शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया.

पहली पत्नी 6 बच्चों को छोड़ भागी मायके

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवारी बालमुचू, चरण बालमुचू की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी गीता बालमुचू से 6 बच्चे (2 लड़के, 4 लड़कियां) हैं. गीता, अपने पति चरण बालमुचू को छोड़कर मायके चली गई है. घटना को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, मृतक की सास, मां और बच्चों के चेहरे पर दुख के भाव थे.

ये भी पढ़ें…

रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप

रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी सरकारी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >