Chaibasa News : दुर्गापूजा पंडालों में सीसीटीवी व वॉलंटियर्स जरूरी : थानेदार

सदर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक

चाईबासा. दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सदर थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी तरूण कुमार ने शहर के सभी दुर्गापूजा समिति एवं सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में थाना प्रभारी ने पूजा समितियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. बैठक में पूजा समितियों ने निर्णय लिया कि मूर्ति विसर्जन 2 अक्तूबर को किया जाएगा. थाना प्रभारी ने निर्देश दिया कि संकीर्ण रास्तों पर अनावश्यक रूप से गेट का निर्माण न किया जाए. जिन स्थानों पर गेट लगाने का निर्णय लिया गया है, उन्हें हटाने का आदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था सुरक्षित व उचित होनी चाहिए, प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगाए जाएं. साउंड सिस्टम का उपयोग केवल निर्धारित समय तक ही किया जाए. सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और वॉलंटियर्स की तैनाती आवश्यक होगी. वॉलंटियर्स साफ-सुथरी छवि वाले होने चाहिए तथा सभी पूजा समितियां उनकी सूची थाना को उपलब्ध कराएं. थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन समितियों के पास लाइसेंस नहीं है, वे तुरंत आवेदन करें. विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रैक्टर पर डीजे या म्यूजिक सिस्टम रखने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रतिमा वाहन ए-वन स्थिति का होना चाहिए. इधर, पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए कचहरी तालाब का केवल एक गेट खोले जाने से कठिनाई हो रही है. इस समस्या से थाना प्रभारी को अवगत कराया गया. बैठक में नितिश प्रकाश, त्रिशानु राय, राजू यादव, शंकर रजक, विजय राज यादव, सत्यव्रत ज्योतिषी, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, दिलीप, विक्की शर्मा, राजन सिंह समेत सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >