जेपीएससी-जेएसएससी घोटाले के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

चक्रधरपुर में भाजपा ने जेपीएससी और जेएसएससी घोटाले के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और युवाओं के लिए न्याय की मांग की गई.

चक्रधरपुर में जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला. जुलूस के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित जेपीएससी और जेएसएससी घोटाले का विरोध किया और राज्य के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की.

मशाल जुलूस की शुरुआत चक्रधरपुर स्थित मुनी बाबा धर्मशाला के पास से हुई, जो पवन चौक तक पहुंची. इस दौरान हाथों में मशाल लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारे लगाए और युवाओं के साथ न्याय की मांग की.

जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि राज्य सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं को परेशान कर रही है.

मशाल जुलूस में दीपक सिंह, सनी विश्वकर्मा, बंटी मिश्रा, संजय पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप प्रमाणिक

प्रताप प्रमाणिक वर्ष 2002 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. उन्हें क्राइम और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में विशेष विशेषज्ञता हासिल है. वर्तमान में वे प्रभात खबर में संवाददाता, चक्रधरपुर कार्यालय सह प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म का तीन वर्षों का अनुभव है. अपने अनुभव, जमीनी रिपोर्टिंग और तथ्यपरक पत्रकारिता के दम पर उन्होंने एक विश्वसनीय और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >