फ़ोटो बंदगांव: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को भालूपानी पंचायत भवन परिसर एवं लान्डुपोदा पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भालूपानी पंचायत की मुखिया सावित्री मेलगांडी ने भालूपानी पंचायत भवन परिसर में तथा लान्डुपोदा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने लान्डुपोदा पंचायत भवन परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई.भालूपानी की मुखिया सावित्री मेलगांडी ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है.बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए. पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं.वहीं लान्डुपोदा के मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है. यदि हम सभी वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. हरियाली बढ़ाना ही धरती को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है.इस मौके पर पंचायत सेवक प्रकाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
भालूपानी एवं लान्डुपोदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुखियाओं ने किया पौधारोपण
भालूपानी एवं लान्डुपोदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुखियाओं ने किया पौधारोपण
