चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा गुरूवार को बीएड थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024- 26 न्यू सिलेबस की परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी की गयी. यह परीक्षा 22 अगस्त, 25 अगस्त, 27 अगस्त,29 अगस्त, 31 अगस्त, 02 सितंबर, 07 सितंबर, 09 सितंबर व 11 सितंबर को होगी.11 सितंबर की परीक्षा अपराहन 1 बजे से लेकर 4 बजे तक ली जाएगी.
शेष अन्य सभी परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली अपराहन 01.00 बजे से 2.30 बजे तक व दूसरी पाली में स्थानीय भाषा पत्र की परीक्षा अपराहन 3 बजे से शाम के 4.30 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्र पर अपराहन 12.30 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है.
इस परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 15 बीएड कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. उक्त कोर्स के परीक्षार्थी विशेष जानकारी अपने कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं.
