Chaibasa News : अपराधियों पर लगाम कसने के लिए शुरू की गयी बीट पेट्रोलिंग : एसपी

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती, लूट व छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सदर व मुफ्फसिल थाना ने बीट पुलिसिंग व पैंथर मोबाइल की शुरूआत की है.

चाईबासा.

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती, लूट व छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सदर व मुफ्फसिल थाना ने बीट पुलिसिंग व पैंथर मोबाइल की शुरूआत की है. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने गुरुवार को पुलिस केंद्र चाईबासा से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया. एसपी ने कहा कि अपराध और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बीट पेट्रोलिंग का शुभांरभ किया गया है. आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस बीट प्रणाली के तहत सदर और मुफस्सिल थाना के 21 वार्डों को नौ बीटों में बांटा गया है. हर बीट में दो से तीन पुलिस कर्मी तैनात किये जायेंगे, जो अपने बीट क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. इसमें बीट क्षेत्र वाले इलाके के हर लोगों जानकारी उनके पास होगी. उन्होंने बताया कि पुलिसिंग बीट अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जुआ समेत अन्य अवैध कारोबारियों पर लगाम कसने की कोशिश करेगी. शहरी क्षेत्रों में चोरी, जुआ, नशाखोरी, गृहभेदन जैसे अवैध कार्यों पर अंकुश लगाना पुलिस कर्मियों का दायित्व होगा. बीट पुलिस कर्मियों का मोबाइल नंबर जारी किया जायेगा. इस मौके पर एएसपी पारस राणा, एसडीपीओ बहामन टूटी, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >