कराइकेला थाना में सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर जागरुकता कार्यक्रम

कराइकेला थाना में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

बंदगांव. कराईकेला थाना परिसर में थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस जनता की मित्र है. उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने की अपील की. साथ ही, सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने और नशे में वाहन न चलाने की बात कही. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >