Chakradharpur News : जिलिंगबुरु जंगल में युवक पर ब्लेड से हमला

सुबह जंगल में जा रहे लोगों ने घायल को देख पुलिस को बताया

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड की होयोहातु पंचायत स्थित पैदमपुर-रोंडा के बीच जिलिंगबुरु जंगल में बुधवार की सुबह हमलावरों ने 45 वर्षीय व्यक्ति पर ब्लेड से गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार किये. उसे मृत समझकर जंगल में छोड़कर फरार हो गये. सुबह करीब 9 बजे जंगल से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने खून से लथपथ व्यक्ति को तड़पते देखा. ग्रामीणों ने टोकलो पुलिस को सूचना दी. टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार ने घायल को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया. चाईबासा से प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया है. फिलहाल व्यक्ति की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है. वह अभी भी बोलने की स्थिति में नहीं है.

ब्लेड बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

घटनास्थल से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ब्लेड बरामद किया है. टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि अबतक घायल की पहचान नहीं हुई है. पुलिस जांच कर रही है. थाना प्रभारी के अनुसार, घायल के होश में आने और बोलने की स्थिति में आने के बाद जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही है.

पोटका में कार के धक्के से दो युवक गंभीर

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर – चाईबासा मुख्य मार्ग पोटका मस्जिद के पास बुधवार शाम में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर प्रखंड के बाइडीह गांव निवासी बागुन बोदरा व उदय हेंब्रम दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे.

इस क्रम में विपरीत दिशा तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां गंभीर रूप से घायल बागुन बोदरा को रेफर कर दिया गया. बागुन बोदरा का दायां पैर टूट गया है. जबकि उदय हेंब्रम को हल्की चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Published by: Mithilesh Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >