चाईबासा में अमित शाह : ST बेटियों से जबरन शादी कर रहे घुसपैठिये, वोट बैंक की राजनीति कर रही हेमंत सरकार

Amit Shah Jharkhand Visit|अमित शाह ने कहा कि झारखंड में जिस तरह से आदिवासियों की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश हो रही है, हम उसकी भर्त्सना करते हैं. उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार बनी, हमने जनजातीय गौरव को सम्मान दिया.

Amit Shah Jharkhand Visit|मैं झारखंड की सरकार को चेतावनी देने आया हूं. अवैध घुसपैठिये झारखंड की जनजातीय बच्चियों से जबरन शादी कर रहे हैं. उसके बाद उनकी जमीन ऐंठ रहे हैं. मैं आज चेतावनी देने आया हूं कि घुसपैठियों की इस हिमाकत को रोकिए. वरना झारखंड की जनता आपको माफ नहीं करेगी. ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प महारैली में कहीं.

अमित शाह ने की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश की भर्त्सना

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में जिस तरह से आदिवासियों की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश हो रही है, हम उसकी भर्त्सना करते हैं. उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार बनी, हमने जनजातीय गौरव को सम्मान दिया. आजादी के 70 साल बाद भी एक भी जनजातीय व्यक्ति राष्ट्रपति के पद तक नहीं पहुंचा था. हमने आदिवासी घर की बहन द्रौपदी मुर्मू को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाया. मोदी जी ने राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को चुनकर नया इतिहास रचा.

मोदी सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए किये कई काम

श्री शाह ने कहा कि हमने आदिवासी कल्याण के लिए जो बजट कांग्रेस की सरकार 21,000 करोड़ रुपये का छोड़कर गयी थी, उसको बढ़ाकर हमने 86,000 करोड़ रुपये कर दिया है. अर्जुन भाई (केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा) यहां बैठे हैं. जनजातीय क्षेत्रों में आवास के क्षेत्र में 3 गुणा वृद्धि हुई है. एक करोड़ 30 लाख आदिवासी भाइयों-बहनों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है. एक करोड़ 45 लाघ घरों में शौचालय बनाये गये हैं. 3 करोड़ से ज्यादा जनजातीय किसानों को मोदी जी प्रति वर्ष 6,000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजते हैं.

Also Read: अमित शाह ने हेमंत सरकार को बदलने का BJP को दिलाया संकल्प, झारखंड में घुसपैठ पर जमकर बरसे
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को बनाया जनजातीय गौरव दिवस

गृह मंत्री ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का भी जिक्र किया. कहा कि कांग्रेस सरकार 167 आदिवासी एकलव्य आवासीय विद्यालय छोड़कर गयी थी. आज मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 680 तक कर दिया है. यही बताता है कि भाजपा का जनजातीय कल्याण के लिए कमिटमेंट क्या है. उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन अब आदिवासी जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है. जब तक हमारा लोकतंत्र रहेगा, भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय भाई-बहन बल्कि पूरा देश सम्मान के साथ याद करेगा.

मोदी सरकार ने 40 लाख शौचालय बनवाये

अमित शाह ने चाईबासा की महारैली में मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनायी. उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 44 लाख लोगों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया. 33 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस सिलेंडर मिले. 27 लाख किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिला, जबकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत मोदी सरकार ने 40 लाख शौचालय बनवाये.

Also Read: चाईबासा में अमित शाह की विजय संकल्प महारैली: रघुवर दास बोले- झारखंड में हो रहा है आदिवासियों का नरसंहार
भाजपा सरकार ने झारखंड को एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज दिये

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में जब पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनी, तो उसने प्रदेश को कई एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज दिये. उन्होंने कहा कि बाबा की नगरी देवघर में एम्स का निर्माण शुरू हुआ. देवघर, जमशेदपुर, दुमका और बोकारो में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ. इसके साथ-साथ टाटानगर के पास स्थित धालभूमगढ़ में भी एयरपोर्ट बन रहा है. पतरातू में पावर प्लांट का निर्माण किया. पलामू, हजारीबाग, दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाये. उन्होंने हेमंत सोरेन से पूछा, ‘मैंने लंबी सूची बतायी. हेमंत भाई, आपने क्या किया, एक बार जनता को उसके बारे में बतायेंगे.

हेमंत सोरेन सरकार ने आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों को दी

अमित शाह ने इसके साथ ही जोड़ा, ‘ऐसा न समझें कि उन्होंने (हेमंत सोरेन की सरकार ने) कुछ नहीं किया. उन्होंने भ्रष्टाचार किया. आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों को दी. जनजातीय महिलाओं की रक्षा की जगह अपनी वोट बैंक की राजनीति करना सुनिश्चित किया है उन्होंने. मैंने चाईबासा का मूड देखा है. मुझे पक्का भरोसा है कि वर्ष 2024 में सिंहभूम सीट भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी.

Also Read: PHOTOS: गृह मंत्री अमित शाह का चाईबासा दौरा, विजय संकल्प महारैली में उमड़ी लोगों की भीड़, देखें तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >