Chaibasa News : कुमारडुंगी एकलव्य विद्यालय में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में से एक का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

चाईबासा.

कुमारडुंगी थाना अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, अंधारी में चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं चोरी गये सामान को बरामद किया है. आरोपियों में गंडकीदा गांव (जंजरासाई टोला) निवासी राम हेंब्रम (38 वर्ष) और रासिका हेंब्रम (31 वर्ष) शामिल हैं.

जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफैल मुर्मू ने बताया कि गंडकीदा निवासी सरदार आल्डा की लिखित शिकायत पर 6 जून को कुमारडुंगी थाना में मामला दर्ज हुआ था. पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने सफलता पायी. कांड के नामजद (प्राथमिकी) अभियुक्त राम हेंब्रम और सह-आरोपी रासिका हेंब्रम को दबोच लिया. दोनों अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. आरोपियों में रासिका हेंब्रम का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह कई मामलों में संलिप्त रहा है. आरोपियों के पास से प्लाई सहित 9 पीस लोहे का बेड, 4 पीस गद्दा, 8 पीस दीवार पंखा बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >