Chaibasa News : किरानी बेहरा हत्याकांड में छह युवक गिरफ्तार, सभी रिमुली गांव निवासी

चंपुआ पुलिस ने अर्देई नदी के किनारे से शव बरामद किया था

जैंतगढ़. चंपुआ पुलिस ने इचिंडा अर्देई नदी के किनारे हुई किरानी बेहरा हत्याकांड में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. उनकी पहचान रिमुली गांव के मुन्ना कालिंदी (23), रति रंजन नायक उर्फ तियाम (19), अभिषेक बेहरा (22), लक्ष्मीकांत साहू उर्फ विकास उर्फ कंडा (21), साजन नायक (20) और जुगवाल किशोर कालिंदी (23) के रूप में हुई है. घटना के अनुसार किरानी बेहरा का शव मंगलवार को चंपुआ थाना की इचिंडा अर्देई नदी के किनारे बरामद किया गया था. किरानी की पत्नी ने चंपुआ थाने में शिकायत दर्ज करायी कि कुछ लोगों ने किरानी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इसके बाद चंपुआ पुलिस ने घटना की जांच शुरू की.

रिमुली गांव के युवकों ने किरानी के साथ मारपीट की थी

पिछले रविवार दोपहर करीब 02 बजे कालिका प्रसाद और किरानी बेहरा दो लोगों के साथ पशु दफनाने के लिए अर्देई नदी के किनारे गये थे. पशु को दफनाते समय रिमुली गांव के कुछ युवक आकर किरानी बेहरा के साथ मारपीट की. इस घटना की जानकारी इचिंडा गांव के कुछ लोगों को हुई, जो वहां गाय चरा रहे थे. सोमवार को ग्रामीणों ने अर्देई नदी के किनारे किरानी का शव पड़ा देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने उनके बेटे अनिरुद्ध को सूचित किया. सूचना मिलने के बाद अनिरुद्ध ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद चंपुआ के एसडीपीओ रश्मिरंजन साहू और थाना प्रभारी रमाकांत मुदुली दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस घटना में चंपुआ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. इस मामले में पुलिस ने बुधवार को रिमुली गांव के छह युवकों को गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >