Chaibasa News : पति के देहांत के बाद डायन बताकर गांव से निकाला

अपने पिता के घर या अपनी बहन के घर में रहने को विवश है महिला

जैंतगढ़. क्योंझर (ओडिशा) जिला के बैरिया थाना क्षेत्र की विधवा सुषमा ने क्योंझर एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी. गांव के कुछ लोगों पर डायन कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. पहाड़पुर गांव की विधवा ने बताया कि बैरिया थाने में शिकायत के बावजूद न्याय नहीं मिला. वह आखिरकार एसपी के दरवाजे पर पहुंची. सुषमा के पति की पिछले साल मौत हो गयी. इसके बाद गांव के कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं. उसे गांव में नहीं रहने दे रहे हैं. डायन और जादू-टोना का आरोप लगाकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. ऐसे में सुषमा कभी अपने पिता के घर, तो कभी अपनी बहन के घर पर रहती है.

अपने घर में नहीं रह पा रही विधवा

सुषमा कुछ समय से पहाड़पुर अपने घर पर रह रही थी. 29 मई, 2025 को गांव के तरणीसेम मुंडा, राजकिशोर मुंडा, घनश्याम मुंडा, गुरुचरण मुंडा ने सुषमा पर हमला कर प्रताड़ित किया. सुषमा अब अपने घर पर नहीं रह पा रही है. घटना के बाद अपने पिता के घर पर रहने को विवश है. इस संबंध में बैरिया थाने में शिकायत दर्ज करायी है. थाने से कार्रवाई नहीं की गयी. सुषमा ने कहा कि अगर एसपी से न्याय नहीं मिला, तो मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से मिलकर न्याय की गुहार लगायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >