Chaibasa News : आद्रा ने रांची और खड़गपुर को हराया

इंटर डिवीजन रेलवे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

प्रतिनिधि,चक्रधरपुर इंटर डिवीजन रेलवे वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को चक्रधरपुर के नेताजी वॉलीबॉल मैदान में तीन मैच खेले गये. इसमें चक्रधरपुर ने खड़गपुर को, आद्रा ने रांची को और आद्रा ने खड़गपुर को हरा दिया. पहला मैच चक्रधरपुर व खड़गपुर के बीच खेला गया. इसमें चक्रधरपुर ने खड़गपुर को 2-0 से हरा दिया. दूसरा मैच आद्रा व रांची के बीच खेला गया. इसमें आद्रा ने रांची को 2- 1 से हरा दिया. तीसरा मैच आद्रा व खड़गपुर के बीच खेला गया. इसमें आद्रा ने खड़गपुर को 2-0 हरा दिया. रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जायेगा. मैच रेफरी धनंजय व अमित कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >