Chaibasa News : अनुमंडल कार्यालय में बैठक के बाद टला जगन्नाथपुर बंद

पूर्व विधायक के नेतृत्व में पीड़ित पहुंचे अनुमंडल कार्यालय, प्रक्रिया सुधार का फैसला

जगन्नाथपुर. जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा की मांगों पर विशेष बैठक हुई. बैठक में बीडीओ के खिलाफ प्रस्तावित जगन्नाथपुर बंद और मशाल जुलूस पर चर्चा हुई, जिसमें आंदोलन फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया. झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा जन्म प्रमाण पत्र में देरी से प्रभावित लोगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. अनुमंडल पदाधिकारी ने बीडीओ को बुलाकर देरी के कारणों की जानकारी ली. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 5200 जन्म प्रमाण पत्र बन चुके हैं, लेकिन कोई आवेदन उनके पास नहीं पहुंचा. पीड़ितों ने कहा कि तीन माह से आवेदन पंचायत सेवकों के पास जमा हैं. मामले की गंभीरता पर पंचायत सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी स्तरों की चूक को जिम्मेदार ठहराते हुए गलतफहमी दूर करने पर जोर दिया. शुक्रवार को सभी पंचायत सेवकों के साथ जन्म प्रमाण पत्र समस्याओं पर विशेष बैठक बुलायी जायेगी, प्रक्रिया सुधारी जायेगी. बैठक के बाद मोर्चा और पूर्व विधायक ने बंद-जुलूस रद्द करने की घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >