Chaibasa News : वार्ड संख्या-5 में दिखेगा काल्पनिक मंदिर

चक्रधरपुर के वार्ड संख्या पांच में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर द्वारा इस बार सादगी व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा.

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर के वार्ड संख्या पांच में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर द्वारा इस बार सादगी व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा. यहां डेढ़ लाख रुपये की लागत से काल्पनिक पंडाल का निर्माण हो रहा है. पंडाल का निर्माण कार्य 15 दिनों से जारी है. 80 हजार रुपये की लागत से आकर्षक व भव्य मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है. 50 हजार रुपये की लागत से पूजा स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. भक्ति और प्रेम के साथ मां दुर्गा की आराधना की जायेगी. दिखावे या भव्यता पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय मां दुर्गा की पूजा में सच्ची भावना और भक्ति का समावेश होगा.

1969 से भक्तिभाव से हो रही है पूजा : राकेश शुक्ला

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के प्रमुख राकेश शुक्ला ने कहा कि 1969 से मां दुर्गा की पूजा सादगी व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हो रही है. आडंबरों से दूर रहकर मां दुर्गा की पूजा क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि के लिए की जाती है. पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. पी प्रमाणिक, अरुण साव, भरत सिंह, मुकेश सिंह, जोगी प्रसाद, रूपलाल विश्वकर्मा, मनोज प्रजापति, बंटी प्रसाद, रिंकु सिंह, विक्रम सिंह, गोल्डी सिंह, पिंटू सिंह, सत्यम प्रसाद, विजय विश्वकर्मा, भोला सिन्हा, नकुल रवानी, रघु रवानी, विनय प्रसाद, भास्कर प्रधान, भानू रवानी समेत 50 से अधिक सदस्य तैयारी में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >