Chaibasa News : चाईबासा में बाथरूम में गिरने से हवलदार की गयी जान

चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित हवलदार की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है.

चाईबासा.

चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित हवलदार की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है. मृतक की पहचान लक्खी नारायण उरांव (55) के रूप में हुई. वह मूल रूप से रांची जिला के सोनाहातु थानांतर्गत शिरडी गांव के रहनेवाले थे. वह चाईबासा में वर्ष 2009 से पदस्थापित थे.

जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार की शाम अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गये. उनके सिर में गंभीर चोट आयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर सहयोगी पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उठकर सदर अस्पताल लाया. यहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को दिन में पोस्टमार्टम कराकर शव को पैतृक गांव भेज दिया गया.

पुलिस केंद्र में दी गयी सलामी

इसके पूर्व पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस केंद्र चाईबासा लाया गया. यहां पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने अंतिम सलामी दी. घटना की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार व परिजन चाईबासा पहुंचे थे. अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >