चाईबासा में 85 वर्षीय पाचू यादव को मॉर्निंग वाक ग्रुप ने किया सम्मानित

चाईबासा में मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने 85 वर्षीय पाचू यादव को उनके स्वास्थ्य के प्रति समर्पण और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया.

चाईबासा में मॉर्निंग वॉक ग्रुप चाईबासा द्वारा रविवार को शहीद पार्क में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें 85 वर्षीय पाचू यादव को स्वास्थ्य के प्रति उनके अनुकरणीय लगाव और लोगों को जागरूक करने के लिए अध्यक्ष रामानुज शर्मा के नेतृत्व में अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर पाचू यादव ने लोगों को नियमित योग और शारीरिक गतिविधियों से जुड़े रहने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य रामानुज शर्मा, पप्पू निषाद, चुन्नू गुप्ता और राजेश कुशवाहा सहित अन्य सदस्यों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मॉर्निंग वाॅक ग्रुप के सदस्य पप्पू निषाद, चुन्नू गुप्ता, राजेश कुशवाहा, दिनेश प्रसाद, पवन शर्मा, रवि विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, मनदीप साव, अंजीत साव, शरद गर्ग, महावीर, मनोज बाबू, श्री मोहंती, प्रेम निषाद आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >