Chaibasa News : गुदड़ी में ट्रैक्टर पलटने से 13 लोग घायल, आठ की हालत गंभीर, रेफर

दड़ी प्रखंड के गुंडीदीरी मोड़ के पास गुरुवार शाम में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से उसपर सवार 13 लोग घायल हो गये.

सोनुआ.

गुदड़ी प्रखंड के गुंडीदीरी मोड़ के पास गुरुवार शाम में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से उसपर सवार 13 लोग घायल हो गये. इसमें आठ लोगों की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक डारियो के ग्रामीण लोढ़ाई से जन वितरण प्रणाली का राशन उठाकर ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में गुंडीदीरी मोड़ के पास ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गयी. इसमें 13 लोग घायल हो गये. घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे गुदड़ी प्रखंड के पूर्व प्रमुख और भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमा रुगु ने अपने वाहन से सभी घायलों को सोनुआ अस्पताल पहुंचाया. सोनुआ अस्पताल में घायलों का प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. बाकी लोगों का सोनुआ अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायलों में तीन महिला और 10 पुरुष शामिल हैं.

घायलों के नाम

शीनू होरो (50), मंगरा लुगुन (40), सलमई लुगुन (48), गुलिया बाडिंग (40), गुने बानई (55), शैलेय लुगुन (35), प्रेम लामुंगा (60), चन्द्रा डिगाया (40), अलिसा भेंगरा (35), सीबी कुदूर (40), सुखराम डाडियो (35) कारिया लुगुन (25) और कुरेर डारियो (24) शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >