Bokaro News : जरीडीह बाजार में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

Bokaro News : तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Bokaro News : प्रतिनिधि, गांधीनगर. जरीडीह बाजार स्थित कुम्हार पट्टी निवासी प्रकाश ठाकुर (36 वर्ष) की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं मुहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गईं. मृतक के पिता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि शनिवार अहले सुबह करीब चार बजे अचानक प्रकाश की तबीयत बिगड़ गयी. उसके मुंह से झाग निकलने लगा. आनन-फानन में उसे जारंगडीह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ढोरी केंद्रीय अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना के एएसआइ राजेश छत्री मृतक के घर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया. इधर, अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. प्राइवेट में बिजली मिस्त्री का काम करता था प्रकाश : मृतक की मां ने विलाप करते हुए कहा कि बहू वट सावित्री का व्रत रखी थी, लेकिन उसी दिन उसका सुहाग उजड़ गया. उन्होंने बताया कि प्रकाश की तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं, जिनके भविष्य की चिंता अब पूरे परिवार को सता रही है. बेटा प्राइवेट में बिजली मिस्त्री का काम कर किसी तरह परिवार चलाता था. घटना के बाद कुम्हार पट्टी मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. आसपास के लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >