तालाब में डूबने से युवक की मौत

तालाब में डूबने से युवक की मौत

नावाडीह. सुरही निवासी नारायण साव के 38 वर्षीय पुत्र मिठु गुप्ता की मौत गांव के तालाब में डूबने से हो गयी. होली के दिन हुई इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. मृतक की पत्नी गुड़िया देवी, पुत्री मानवीय कुमारी, मनीष्का कुमारी, मीनू कुमारी, जाह्नवी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था.

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात को मिठु गुप्ता सुरही चौक में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था. इसी बीच तालाब में हाथ-पैर धोने गया था. इसी दौरान फिसल जाने के कारण तालाब में डूब गया. सुबह ग्रामीण तालाब गये तो शव देखा. लोग जुटे तथा शव को बाहर निकाला गया. मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, पंसस प्रतिनिधि नरेश गुप्ता, अविनाश कुमार, शैलेंद्र गुप्ता, हीरालाल साव आदि भी पहुंचे. नावाडीह थाना प्रभारी रवि कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >