सेक्टर दो सी में युवक से चेन की छिनतई

बोकारो के सेक्टर 2सी में बाइक सवार बदमाशों ने युवक से सोने की चेन छीनी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है.

बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर टू सी जैन मंदिर के समीप रविवार को बाइक सवार दो युवकों ने स्थानीय अभिषेक यादव के गले से सोने की चेन छीन ली. हल्ला करने के बाद भी बाइक सवार युवक पकड़ नहीं जा सके. घटना की जानकारी बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास को दी गयी. टीम के साथ श्री दास घटनास्थल पहुंचे. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की में बाइक की पहचान हुई. बाइक सवार युवकों की धर-पकड़ के लिए पुलिस जुट गयी है.

मालूम हो कि पिछले दिनों सेक्टर चार थाना की पुलिस ने चेन छिनतई करने वाले दो गिरोह को पकड़ा था. इसमें से एक सदस्य भोला दास ओड़िशा का रहने वाला है. रांची में रह कर बोकारो सहित अन्य शहरों में घटनाओं को अंजाम देता था. दूसरा गिरोह महाराष्ट्र से आकर बिहार के गया में डेरा डाले हुए है. गिरोह के सदस्य बोकारो में आकर चेन छिनतई करते थे. रविवार की घटना में दोनों गिरोह पर शक किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >