मकदूमपुर पुल के पास मिला युवक का शव

बोकारो के मकदूमपुर पुल के पास अजय मुर्मू नामक युवक का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

संवाददाता, बोकारो

माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मकदूमपुर पुल के समीप शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा. घटना की सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान 34 वर्षीय अजय मुर्मू के रूप में हुई है. बसगोड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है. शव मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास किया.

मौत के कारणों पर बना हुआ है रहस्य

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अजय मुर्मू मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था. आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण कोई अनहोनी हुई हो. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है. माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खान का कहना है कि जाँच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >