Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में पेटरवार के युवक की मौत हो गयी.

पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरदाना पंचायत के खैराजारा गांव निवासी धनंजय हेंब्रम के पुत्र बाबूचंद हेंब्रम (20 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह शनिवार की देर शाम को बाइक से घर जा रहा था. ओरदाना के निकट पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद शव खैराजारा लाया गया. परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. माता, पिता और दो भाइयों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया.

चालक को आयी झपकी, पलटने से बचा ट्रक

पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू जंगल के पास एक ट्रक (सीजी 15 डी एफ 4564) अनियंत्रित होकर झाड़ी में घुस गया. घटना शनिवार देर रात की है. ट्रक छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से चावल का खुद्दी लेकर प बंगाल जा रही थी. चालक को झपकी आने कारण दुर्घटना हो गयी. एक सखुआ पेड़ ने ट्रक को पलटने से बचा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >