Road Accident: बोकारो में ट्रक की चपेट मे आने से एक युवक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के बारी कोऑपरेटिव मोड पर एक ट्रक के चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई है.

Bokaro news: बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के बारी कोऑपरेटिव मोड पर सीमेंट से लदे ट्रक ने एक युवक को टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. जिसके कारण लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम रहा. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है. मृतक सोनाटांड का रहने वाला था, वह अपनी बहन के घर आया हुआ था. दीपक कुमार अहले सुबह नाश्ता करके काम पर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक में सीमेंट लोड कर बालीडीह के तरफ जा रही थी कि तेज रफ्तार की गति से जा रहे ट्रक के चपेट में एक युवक आ गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना भेज दिया. जबकि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. टाइगर मोबाइल के जवानों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के येनयेच 32 फॉर लेन बारी कोऑपरेटिव मोड़ की है. घटना के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों ने ट्रक को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे और मृतक के आश्रित को मुआवजा एवं नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे. बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया. थाना प्रभारी दुलड चौड़े घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि सीमेंट लदा ट्रक बिहार का है. ट्रक को सिटी थाना पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही ड्राइवर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

रिपोर्ट: मुकेश, बोकारो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >