योगेंद्र प्रसाद ने गठबंधन के उम्मीदवार मथुरा महतो के पक्ष में किया जनसंपर्क

झामुमो के स्टार प्रचारक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने बुधवार को कई गांवों में गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया.

महुआटांड़. झामुमो के स्टार प्रचारक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने बुधवार को ग्राम पंचायत बड़कीपुन्नू व टीकाहारा (गोमिया) के कई गांवों में गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने नुक्कड़ सभाएं व बैठकें भी कीं. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, पूर्व मुखिया संजय कुमार, मुंशी महतो, दिनेश कुमार मुर्मू, निमाय सिंह, कैलाश महतो सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >