Bokaro News : उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए मजदूर करेंगे आंदोलन : बलिराम

Bokaro News : बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ का अधिवेशन आयोजित

Bokaro News : बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ का एक दिवसीय अधिवेशन रविवार को रियांश मैरिज हॉल बालीडीह में बियाडा उद्योग प्रभारी कृष्णा प्रसाद केवट के संचालन में आयोजित हुआ. यूनियन के अध्यक्ष महेश राय महामंत्री एसके वर्धन व प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय, धनबाद- बोकारो विभाग प्रमुख रवींद्र मिश्रा, जिलामंत्री अवधेश राय, बोकारो स्टील के महामंत्री विनोद कुमार सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे. अध्यक्ष महेश राय ने पुरानी कमेटी को भंग किया. प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ने नयी कमेटी की घोषणा की. कहा कि उद्योगों की समस्याओं को समाधान के लिए मजदूर आंदोलन करेंगे, जो कंपनियां मजदूर के हित की सोचते हैं, उनके साथ बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ रहेगा व जो मजदूरों के हक का हनन करेंगे उनका विरोध किया जायेगा.

अध्यक्ष महेश व महामंत्री बने रितवरण :

नये कमेटी में अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय केवट, शीला देवी, दिगम मांझी, एसके वर्धन, महामंत्री रितवरण सोरेन, मंत्री बुधनी देवी, अमन कुमार सिंह, देवकी देवी, श्रीराम शर्मा, कोषाध्यक्ष कोकिल केवट, सह कोषाध्यक्ष तरुण महतो, संगठन मंत्री जीवन नायक, कार्य समिति सदस्य पीके लाल, विजय कुमार महतो, संतोष कुमार हांसदा, राजेंद्र मांझी, बसंती देवी, श्यामलाल किस्कू, धीरेंद्र सोरेन, रामविलास, शिवचरण सिंह मुंडा, बबीता देवी, संगीता देवी, शंकर टुडू, नवीन कुमार महतो, खीरेंद्र कुमार को चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >