Bokaro News : काम से हटाये गये मजदूरों को क्षतिपूर्ति देने का निर्देश

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट में कार्यरत कंपनी मेसर्स आनंद कुमार सिंघानिया द्वारा कार्य से हटाये गये पांच मजदूरों के मामले को लेकर शुक्रवार को वार्ता हुई. कंपनी को 45 से 55 हजार रुपया भुगतान करने का निर्देश दिया गया.

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट में कार्यरत कंपनी मेसर्स आनंद कुमार सिंघानिया द्वारा 14 अप्रैल 2023 को कार्य से हटाये गये पांच मजदूरों के मामले को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त, हजारीबाग के कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त के अलावा ठेकेदार मजदूर यूनियन एटक के महासचिव इफ्तेखार महमूद, डीवीसी एचआर के प्रबंधक रोहित कुमार तथा कंपनी के प्रतिनिधि हरित कुमार शामिल हुए. विदित हो कि कंपनी ने मजदूर अटल कुमार हलदर, अघनु मुंडा, डूमर चंद महतो, दिनेश सोरेन तथा संजय कुमार महतो को काम से हटाया था. इसके बाद कंपनी प्रबंधन के साथ मजदूरों का विवाद हो गया था. कंपनी हटाये गये मजदूरों को 20-20 हजार रुपया क्षतिपूर्ति देने को तैयार थी. मजदूरों का प्रतिनिधित्व कर रहे ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव ने 45 से 55 हजार रुपये की मांग की. वार्ता में कंपनी को 45 से 55 हजार रुपया भुगतान करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >