बीएसएल की ओर से अपने विस्तारीकरण योजना के तहत आगामी पूंजीगत परियोजनाओं पर विचार-विमर्श के लिए ‘बिडर्स मीट कनेक्ट प्रो’ का आयोजन किया गया. उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया. कार्यक्रम में देश-विदेश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनियों ने भाग लिया. परियोजनाओं की विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. ब्राउनफील्ड विस्तार योजना के तहत बीएसएल की क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता में तीन मिलियन टन की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
इससे पहले अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता ने कार्यक्रम के महत्व व प्रयोजन से अवगत कराया. सम्मेलन के दौरान ब्राउनफील्ड विस्तार कार्य, स्टैम्प चार्ज्ड कोक ओवन बैटरी व गुआ लौह अयस्क खदान विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया. कुल 17 संभावित निविदाकारों ने भाग लिया. परामर्शदाता एम/एसएमएन दस्तूर के प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं. बैठक के दौरान तकनीकी, वाणिज्यिक व संविदात्मक पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गयी. निविदा प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने व परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया. संवादात्मक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को सीधे बीएसएल की परियोजना टीम के साथ प्रश्नोत्तर व परियोजना की विभिन्न पहलुओं से जुड़ी बारीकियां समझने का अवसर मिला.Bokaro News : क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य
Bokaro News : बीएसएल की ओर से अपने विस्तारीकरण योजना के तहत आगामी पूंजीगत परियोजनाओं पर विचार-विमर्श के लिए ‘बिडर्स मीट कनेक्ट प्रो’ का आयोजन किया गया.
