Bokaro News : घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

Bokaro News : सियालजोरी के कुंबाटांड़ में एक घर में आग लग गयी.

सियालजोरी थाना क्षेत्र के चंदाहा पंचायत अंतर्गत कुंबाटांड़ गांव में शुक्रवार देर रात हरिपद महतो का घर में आग लग गयी. लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. परिवार के सभी सदस्य इस घर के बगल में दूसरे घर में सोये हुए थे. रात लगभग 12 बजे श्री महतो नींद खुली तो बंद घर में आग की लपटें उठते देखा. शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये.

12 घंटा लगा आग बुझाने

ग्रामीणों ने बोकारो अग्निशमन विभाग को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी. ग्रामीणों ने कुएं से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काबू से बाहर हो गयी. आग बुझाने में ग्रामीणों को लगभग 12 घंटा लग गया. तब तक घर में रखा 20 मन धान, चावल, जमीन से जुड़े कागजात, जेवरात, बैलगाड़ी के दो चक्के सहित अन्य घरेलू सामान जल गये. जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव अर्जुन राजवार पीड़ित परिवार से मिले और मदद का आश्वासन दिया. कहा कि आपदा विभाग से सरकारी सहायता और आवास दिलाने का पूरा प्रयास किया जायेगा. हरिपद महतो दैनिक मजदूरी करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अग्निशमन विभाग की सहायता समय पर मिलती तो शायद नुकसान कम होता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >