स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की जयंती शनिवार को आइटीआइ मोड़ में मनायी गयी. झामुमो द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि आज का दिन हर झारखंडी के लिए गौरव का दिन है. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इन महापुरुषों को नमन करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सौभाग्य की बात है. दोनों महान आदिवासी नेता थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन, जमींदारों और साहूकारों के अत्याचारों के खिलाफ हूल क्रांति का बिगुल फूंका था. बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम झारखंडी संस्कृति और हक की लड़ाई को जारी रखने का एक संदेश भी है. मौके पर केंद्रीय सदस्य विजय रजवार, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, मोहन मुर्मू, फिरदौस अंसारी, फैयाज आलम, मुक्तेश्वर महतो, पंकज जयसवाल, आकाश टुडू, मनोज हेंब्रम, प्रमोद तापड़िया, पंकज मरांडी, कलाम अंसारी आदि उपस्थित थे.
Bokaro News : सिदो-कान्हू को दी गयी श्रद्धांजलि
Bokaro News : स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की जयंती आइटीआइ मोड़ में मनायी गयी.
