Bokaro News: अधिकारियों-कामगारों के सहयोग से पूरा हुआ छठ घाटों का काम, डीवीसी को नहीं निकालना पड़ा टेंडर

Bokaro News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों में बोकारो थर्मल के कोनार नदी स्थित लोहा पुल और ओवरब्रिज के छठ घाटों की साफ–सफाई, सुविधाओं को दुरुस्त करने और जर्जर पुल के गड्ढों को भरने के काम में इस बार डीवीसी प्रबंधन को टेंडर नहीं निकालना पड़ा.

डीवीसी प्रबंधन ने एक नयी और प्रशंसनीय पहल करते हुए, विभागीय अधिकारियों और कामगारों के सहयोग से ही सारा कार्य पूरा करवा लिया. छठव्रतियों की सुविधा के लिए कोनार नदी के दोनों घाटों पर व्यापक साफ–सफाई की गयी और गड्ढों को मोरम से भरकर समतल किया गया, जिससे व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो. बरसात के कारण जर्जर हो चुके और लोहा पुल के गड्ढों को भी मोरम से भरने को लेकर कई बाद सीसीएल कथारा एरिया के जीएम,स्वांग–गोविंदपुर के पीओ, मैनेजर और सिविल इंजीनियर को बोला गया, परंतु उन्होंने लोहा पुल के गड्ढों को नहीं भरवाया, नतीजतन रविवार को डीवीसी प्रबंधन ने उसे भरवाने का कार्य किया ताकि पुल के उस पार लोग छठ करने अपने वाहनों से सहूलियत से जा सकें. घाटों पर पर्याप्त लाइट और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया. छठव्रतियों को कपड़े बदलने में सुविधा देने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की गयी है. इसमें बीकेबी कंपनी, राधा स्मेलटर्स, भरत जी पटेल, पंच मंदिर पूजा कमेटी, लायंस क्लब, रुपदर्शनी क्लब, अंबेडकर नगर पूजा कमेटी, गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >