झुमरा पहाड़ के पास जंगल में महिला का शव बरामद

झुमरा पहाड़ के पास जंगल में महिला का शव बरामद

महुआटांड़. झुमरा पहाड़ के वियाहीमहुआ (पचमो) के समीप जंगल में रविवार की दोपहर एक महिला का शव मिला. ग्रामीणों की सूचना पर रहावन ओपी प्रभारी जयप्रकाश एक्का जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. शव इतनी खराब हालत थी कि मृतका की शिनाख्त करना मुश्किल है. अनुमान है कि मृतका की उम्र 50 वर्ष होगी. उसकी मौत चार-पांच दिन पहले हुई है. ओपी प्रभारी ने कहा कि जांच-पड़ताल की जा रही है. मौके पर मुखिया राजेश रजवार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >