लोमड़ी के हमले में घायल महिला की रिम्स में मौत, परिजनों ने मांगा 10 लाख रुपये मुआवजा

झारखंड के कसमार में लोमड़ी के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है.

लोमड़ी के हमले से घायल कसमार प्रखंड के ललमटिया निवासी बनमाली महतो की पत्नी बुधनी देवी (32 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान रिम्स, रांची में हो गयी. 12 अगस्त 2026 को लोमड़ी ने बुधनी देवी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

परिजनों ने उन्हें कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया था. बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया. वहां, इलाज के दौरान गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के आश्रितों को मुआवजा मिलना चाहिए.

दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग

इधर, केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो, जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, समाजसेवी सृष्टिधर महतो, संदीप कुमार महतो और कपिलेश्वर महतो समेत कई ग्रामीणों ने बोकारो डीएफओ संदीप कुमार शिंदे से मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मृतका के आश्रित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है. साथ ही क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है.

एक दर्जन से अधिक लोगों को लोमड़ी ने किया था घायल

मालूम हो कि 12 अगस्त को एक खूंखार लोमड़ी ने कसमार प्रखंड के नावाडीह, तेलियाडीह, बगदा, रघुनाथपुर समेत विभिन्न गांवों में बच्चे और महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था. उस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में जंगली जानवरों को लेकर भय का माहौल बना हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >