दुगदा. दुगदा पूर्वी पंचायत के झरना बस्ती निवासी शक्ति राय की पत्नी हुलसी देवी की मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह अपने घर के बगल की दुकान से समान लेकर लौट रही थी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे धक्का मार दिया. मौके पर ही हुलसी देवी की मौत हो गयी. भाग रही कार को ग्रामीणों ने पीछा कर लोहपट्टी के पास पकड़ लिया. चालक की जम कर पिटाई की.
लोगों ने की सड़क जाम
इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने दुगदा-लोहपट्टी सड़क पर शव को रख कर सड़क जाम कर दिया है. चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश कुमार वर्मा, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन कुमार, दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार, दुगदा पूर्वी मुखिया रीतलाल रजक, कांग्रेस नेता मंटू महथा आदि घटनास्थल पहुंचे. घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार को बोकारो-झरिया ओपी थाना ले जाया गया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
