ट्रांसफार्मर खराब, तीन दिनों से 12 पंचायतों में जलापूर्ति ठप

ट्रांसफार्मर खराब, तीन दिनों से 12 पंचायतों में जलापूर्ति ठप

गांधीनगर. ट्रांसफार्मर में आयी खराबी के कारण बेरमो बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से बेरमो प्रखंड की 12 पंचायतों में पानी की आपूर्ति तीन दिनों से बंद है. कथारा गायत्री कॉलोनी के समीप स्थित फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाती है. ट्रांसफार्मर की मरम्मत को लेकर विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है. इधर संबंधित पंचायतों के जलसहियाओं का प्रतिनिधिमंडल कथारा स्थित झारखंड राज्य विद्युत विभाग के कार्यालय में जाकर स्थिति से अवगत कराया और खराब ट्रांसफार्मर की जगह में नया ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >