बोकारो के गोमिया में ग्रामीणों को नहीं होगी पानी की समस्या, चेक डैम का निर्माण कार्य पूरा

बोकारो के गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ जंगल के आसपास के इलाकों में अब पानी की कमी नहीं होगी. क्योंकि हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ के निर्देश से यहां पर चेक डैम का निर्माण हो चुका है.

नागेश्वर, बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत बडकीसिधावारा पंचायत के निकट स्थित झुमरा पहाड़ जंगल से निकलने वाला नाला में अब पानी की कमी नहीं होगी. क्योंकि हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ सौरभ चंद्रा के दिशा निर्देश से लाखों रुपये की लागत से निर्मित मिट्टी का चेक डैम का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है. उक्त चेक डैम के निर्माण से ग्रामीण अपने जंगली जानवरों के लिए पेयजल की समस्या दूर कर पाएंगे. साथ ही इसके जरिये मछलीपालन कर लोग अपनी अच्छी आमदनी कमा सकते हैं.

जंगल प्रभावित है यह क्षेत्र

बताते चलें कि यह जंगल प्रभावित क्षेत्र है. जहां अक्सर जंगली जानवर पानी की तलाश में गांव में घुस जाते हैं. जिससे लोगों को जान माल की हानि का खतरा मंडराता रहता है. चेक डैम के निर्माण से जंगली जानवर का भ्रमण गांव में कम हो जाएगा. इन सारी चीजों को ध्यान में रखकर ही इसका निर्माण किया गया है. वन क्षेत्र के पदाधिकारी सुरेश राम ने इस मामले पर कहा है कि चेक डैम के बन जाने से ग्रामीणों का सभी काम आसान हो जाएगा. लोग इससे अपनी कृषि कार्य भी अच्छी तरह से कर सकेंगे.

दो सौ फीट लंबा है चेक डैम

बता दें कि चेक डैम का निर्माण वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम के निर्देश पर ही किया गया है. चेक डैम निर्माण कार्य से जुड़े वनपाल ने कहा कि यह चेक डैम करीब दो सो फीट लंबा व लगभग 25 से 30 फीट चौड़ा है. डैम में लगभग दस फीट पानी हमेशा रहेगा. जिससे गांव वालों को बहुत लाभ मिलेगा. साथ ही जंगली जानवरों के लिए भी पानी की समस्या नहीं होगी. पंचायत के मुखिया रितलाल महतो ने वन विभाग के इस काम की सराहना की है. उनका कहना है कि इसके निर्माण से गांव के लोगों का काम आसान हो जाएगा.

Also Read: बोकारो में जगह-जगह मना विश्व पर्यावरण दिवस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >