Viral Video: 105 साल की ‘जल परी’, आरा की दादी ने बोकारो के तालाब में लगायी छलांग, देखते रह गये लोग

Viral Video: अगर कोई बूढ़ी महिला आपको तालाब में तैरती मिल जाये, तो आप क्या कहेंगे? वह भी 105 साल की बुजुर्ग महिला. आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है. बेहद फुर्ती के साथ 105 साल की दादी बोकारो के तालाब में कूदीं और लगीं तैरने. कभी सीधे तैर रहीं थीं, तो कभी उल्टे. तालाब के किनारे खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. यह वीडियो वायरल हो गया है. लाखों लोगों ने इसे देखा है. कमेंट्स की भी भरमार है. वायरल वीडियो आप भी देखें.

Viral Video: क्या आपने कभी जल परी देखी है. अगर नहीं देखी, तो इस वीडियो में देखिये. 105 साल की ‘जल परी’. बिहार के आरा से आयी एक दादी ने बोकारो के तालाब में छलांग लगायी. इसके बाद उन्होंने उल्टा-सीधा तैरना शुरू कर दिया. 105 साल की दादी ऐसा तैरीं, मानो तालाब में कोई जल परी उतर आयी हो. जब इस 105 साल की महिला ने तैरना शुरू किया, तो तालाब के किनारे खड़े लोग देखकर दंग रह गये.

तैराकी को माना जाता है सबसे अच्छा कसरत

तैराकी को सबसे अच्छा कसरत माना जाता है. कहते हैं कि कुछ मिनट की तैराकी से अच्छी-खासी कैलोरी बर्न हो जाती है. तैराकी करने वाले लोग लंबे समय तक फिट रहते हैं. शायद यही वजह है कि बिहार के आरा जिले की रहने वाली यह महिला आज भी पूरी तरह से फिट हैं और बेहद आराम से तैराकी कर लेतीं हैं.

लाइव बोकारो के अकाउंट पर अपलोड हुआ वीडियो

बोकारो में बुजुर्ग महिला की तैराकी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. लाइव बोकारो के अकाउंट से दादी की तैराकी का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. इसमें दावा किया गया है कि तालाब में तैर रहीं महिला की उम्र 105 साल है. बिहार की रहने वाली इस महिला ने कभी मांस-मछली का सेवन नहीं किया. वह सत्तू पीती हैं. यही उनकी फिटनेस का राज है. वह लहसुन-प्याज का भी सेवन नहीं करतीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक लाइक्स मिले वीडियो को

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गये इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है. 3,60,084 से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. 6,574 लोगों ने कमेंट्स किये हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने दादी की जमकर तारीफ की है. हालांकि, कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं, जिनको दादी की उम्र 105 साल है, हजम नहीं हो रही. खैर, इस उम्र में जिस तरह से बुजुर्ग महिला ने तैराकी की है, वाकई तारीफ के काबिल है.

युजर्स के आये ऐसे-ऐसे कमेंट्स

इधर, यूजर्स ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दादी को 200 साल जिंदा रखें. किसी ने लिखा- खूबसूरत अपडेट के लिए धन्यवाद. बहुत कुछ सीखने को मिला. एक यूजर ने कहा-ईश्वर आपको आशीर्वाद दें दादी. आप सदैव स्वस्थ रहें. एक यूजर ने एक लाइन में लिखा- सारे एक्सरसाइज में तैराकी बेस्ट है.

इसे भी पढ़ें

उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदी किस आधार पर होंगे रिहा, यहां देखें नियम-शर्तें

25 अगस्त को झारखंड के 4 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

सूर्या हांसदा को अपराधी कहने पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सदन में बोले- दिशोम गुरु गंभीर आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल गये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >