कसमार प्रखंड के छह सहायक अध्यापकों को सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति मिली है. सोमवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के राज्यस्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा. इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुटलाही की लवली जायसवाल, मध्य विद्यालय दांतू के कृष्ण कुमार नायक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मायापुर के राजेंद्र हजाम व परमेश्वर महतो, मध्य विद्यालय दुर्गापुर के नागेश्वर महतो तथा कसमार के रजी अहमद शामिल हैं. इन सभी की नियुक्ति वर्ग छह से आठ तक के लिए भाषा, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान श्रेणी में सहायक आचार्य पद पर हुई है. बता दें कि कार्यक्रम में बोकारो जिले के कुल 34 अभ्यर्थियों को सहायक आचार्य पद का नियुक्ति पत्र दिया गया है.
Bokaro News : कसमार के छह सहायक अध्यापक बने सहायक आचार्य
Bokaro News : समार प्रखंड के छह सहायक अध्यापकों को सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति मिली है.
