Bokaro News : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

14 मई को चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गोपीनाथपुर गांव निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रख कर बरमसिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया. मुआवजा और कानूनी कार्रवाई की मांग की. इस दौरान स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. परिजनों ने कहा कि 51 वर्षीय सपन मांझी और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी 14 मई को मोटरसाइकिल से बैंक जा रहे थे. इस दौरान दुबेकांटा के समीप एक मालवाहक वाहन ने धक्का मार दिया. घटना में घायल सपन मांझी की मौत उसी दिन हो गयी थी. घटना के दिन ही मामला दर्ज कराया गया था. मृतका के तीन बच्चों के भरण पोषण की व्यवस्था की जाये. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >