बिजली समस्या से परेशान ग्रामीण पहुंचे सब स्टेशन

बिजली समस्या से परेशान ग्रामीण पहुंचे सब स्टेशन

गोमिया. बिजली समस्या से परेशान हजारी पंचायत के ग्रामीण रविवार को गोमिया विद्युत सब स्टेशन पहुंचे. ग्रामीण मंटू यादव, पोखन साव, अर्जुन प्रजापति, भोला स्वर्णकार, मंटू स्वर्णकर आदि ने बताया कि हल्की बारिश होने पर मरम्मत के नाम पर घंटों तक बिजली काट दी जाती है. शनिवार की रात में खुदगड़ा के पास हाइ वोल्ट तार गिर गया. रात भर बिजली गुल रही. सब स्टेशन पहुंचे तो कोई पदाधिकारी नहीं मिले. इसके बाद विधायक डाॅ लंबोदर महतो को इसकी सूचना दी गयी. विधायक ने विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों से बात की. इसके बाद तार की मरम्मत कर लगभग ढाई घंटे बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चालू की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >